NATIONAL NEWS

घोषणा धरातल पर उतरे, सचिन पायलट का इशारों में अशोक गहलोत पर निशाना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

घोषणा धरातल पर उतरे, सचिन पायलट का इशारों में अशोक गहलोत पर निशाना

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इशारों में सीएम गहलोत अशोक पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि सरकार जो घोषणा करती है, उसको पूरा करनी चाहिए, क्योंकि घोषणा के बाद जनता की उम्मीद बढ़ जाती है।

घोषणा धरातल पर उतरे, सचिन पायलट का इशारों में अशोक गहलोत पर निशाना

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इशारों में सीएम गहलोत अशोक पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि सरकार जो घोषणा करती है, उसको पूरा करनी चाहिए, क्योंकि घोषणा के बाद जनता की उम्मीद बढ़ जाती है। सचिन पायलट ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में मीडिया से बात की। एक सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा- मुझे लगता है सरकार घोषणा करती है तो पूरी तरह से पालना होनी चाहिए। घोषणा धरातल पर उतरे तभी लोगों को उसका फायदा मिल सकता है, लाभ मिल सकता है। दिसंबर के पहले हफ्ते में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। अभी वो महाराष्ट्र में है। इसके बाद 20 नवंबर के आसपास मध्यप्रदेश जाएंगे। बुरहानपुर से एंट्री होगी।मध्यप्रदेश में। फिर झालावाड़ा-बारां में राहुल गांधी की एंट्री होगी। 

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्साह

सचिन पायलट ने कहा कि मैं समझता हूं कि राजस्थान में न केवल कांग्रेसजनों में बल्कि सभी नागरिकों में उसका बड़ा उत्साह है। राजस्थान में ऐतिहासिक स्वागत होगा। अब तक हमने देखा है लाखों लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। जिन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं। वे बड़े प्रासंगिक है। आज देश में आपस में टकराव है। संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। महंगाई है। भ्रष्टाचार है। बेरोजगारी बढ़ रही है। उन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी जनता के बीच गए है। भाजपा के साथी परेशान है, विचलित है। क्योंकि बहुत भारी समर्थन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है। जब राजस्थान में आएंगे तो ऐतिहासिक स्वागत होगा। क्योंकि राजस्थान कांग्रेस शासित प्रदेश है। बाकि राज्यों में तो हमारी पार्टी सरकार में नहीं है। यहां पर अप्रत्याशित स्वागत होगा। 

बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से डर गई 

सचिन पायलट ने कहा की बीजेपी के हमारे साथी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गए है। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लाखों लोग राजस्थान में राहुल गांधी के साथ चलेंगे। अलवर में जनसभा होगी। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर जाएगी। बता दें सचिन पायलट कल 16 नवंबर को महाराष्ट्र के वाशिम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!