Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल टोक्यो पहुंचा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने कल शाम दल को पूरे उत्साह के साथ रवाना किया

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय दल आज टोक्यो के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। कुर्बे सिटी के प्रतिनिधि टीम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने कल रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय दल को औपचारिक विदाई और शुभकामनाएं दीं।

बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और टेबल टेनिस सहित आठ खेलों के एथलीट और सहयोगी स्टाफ कल रात नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुए थे। 127 खिलाड़ियों के साथ, टोक्यो ओलंपिक में, भारत का किसी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हवाई अड्डे पर भारतीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ हैं। श्री अनुराग ठाकुर ने साथ ही खिलाड़ियों से कहा, “आप कुछ चुनिंदा लोग हैं जिन्हें यह शानदार अवसर मिल रहा है और जीवन में अभी लंबा सफर तय करना है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए लेकिन तनाव न लेते हुए जैसा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी सुझाव दिया था। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि एथलीटों को मजबूत बने रहना चाहिए क्योंकि जब वे किसी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह भावनाओं की लड़ाई होती है और अंततः यह उनकी मानसिक शक्ति ही है जो उनके प्रदर्शन में दिखाई देगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!