6 अप्रैल को राजस्थान, विदर्भ के कुछ हिस्सों तथा तमिलनाडु के भीतरी भागों में गर्म हवा की लहर चलेगी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारः

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

तापमान की वर्तमान स्थिति तथा अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी

कल (0530 बजे सुबह से 6 अप्रैल के शाम 0530 बजे तक गर्म हवा चली और अधिकतम तापमान देखा गया।

गर्म हवा की लहर चलीः

राजस्थान के कुछ इलाकों तथा पूर्व विदर्भ के छिटपुट स्थानों पर गर्म हवा चली।

अधिकतम तापमानः

पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ तथा मराठवाड़ा के अधिकतर स्थानों, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र तथा कच्छ, पूर्वी मध्यप्रदेश तथा मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, उत्तर कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकल के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
अधिकतम तापमान में 05-04-2021 को परिवर्तनः उत्तराखंड तथा अरूणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) रहा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अधिकतर स्थानों, पंजाब, असम और मेघालय के अधिकतर स्थानों और सौराष्ट्र तथा कच्छ के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। मध्यप्रदेश के अधिकतर स्थानों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, विदर्भ छत्तसीगढ़ तथा मध्य महाराष्ट्र, उप हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सिसय से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा जबकि अंडमान और निकोबार के कुछ स्थानों और तेलंगाना के कुछ स्थानों में तापमान सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। देश के शेष भागों में सामान्य रहा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!