NATIONAL NEWS

73 वीं जिला स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2023 (पुरुष व महिला ) वर्ग का आयोजन स्थानीय वेटरनरी कॉलेज बास्केटबॉल कोर्ट पर आज से 31 अक्टूबर तक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला बास्केटबाल संघ , बीकानेर के तत्वाधान में 73 वीं जिला स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2023 (पुरुष व महिला ) वर्ग का आयोजन स्थानीय वेटरनरी कॉलेज बास्केटबॉल कोर्ट पर दिनांक 29/10/2023 से 31/10/2023 तक होना है अतः महिला एवं पुरुष वर्ग की इच्छुक टीमें वेटरनरी कॉलेज बास्केटबॉल कोर्ट / रेलवे क्लब में दिनांक 29/10/2023 तक पुरुष वर्ग में श्री फूसाराम भादु एवं महिला वर्ग में सम्पत राठौड़ को अपनी टीमों की प्रविष्टियां अवश्य दें देवे । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आवश्यक रूप से आधार कार्ड एवं इस जिला का निवासी होने का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र एवं किसी कार्यालय में सेवारत खिलाड़ी अनापत्ति प्रमाण पत्र और बीकानेर का निवासी होने पर कहीं बाहर से खेले होने पर अपना एनओसी साथ लावे|

इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों में ज़िले की टीम का चयन किया जाएगा जोकि दिनांक 06/11/2023 से 9/11/2023 तक अलवर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता भाग लेंगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!