Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

साकार महिला विकास समिति द्वारा लिटिल मास्टर हँसविक सरिया का जन्मोत्सव हरियाली दिवस के रूप में आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 17 जुलाई ।साकार महिला विकास समिति द्वारा राजधानी जयपुर के कंवर नगर स्थित संत कंवर राम पार्क में लिटिल मास्टर हँसविक सरिया के जन्मोत्सव को हरियाली दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था की संगठन मंत्री व युवा नेत्री टीना सरिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश जोशी, मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार ने पार्क में वृक्षारोपण कर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों से भी आग्रह किया कि वो भी अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करे और लोगो को भी प्रेरित करें।
मुख्य सचेतक जोशी ने कहा कि केवल पेड़ लगाने से हमारी धरती का पर्यावरण का संरक्षण नहीं होगा बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व के बदलते हुये मौसम के लिए पर्यावरण का बिगड़ता स्वरूप जिम्मेदार है। जो मानवीय गतिविधियों के साथ लगातार प्रदूषित हो रहा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है।

वृक्षारोपण के बाद सभी अतिथियों व उपस्थित गणमान्य लोगों ने केक काट कर हँसविक सरिया को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उसे दीर्घायु का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में साकार महिला विकास समिति की अध्यक्ष निशा पारीक, सचिव घनश्याम मुलानी,मंजीत अरोड़ा,पवन भिंडा, हरीश लौंगानी, अनील अग्रवाल, भुवनेश टांक, निकिता कोका,गुल सजनानी, हुमा खान,ज्योति बागवानी, अमित शर्मा,नानकराम मूल राजानी थावर दास रामरख्यानी, चन्द्र प्रकाश पारीक, देवकीनंदन सरिया,प्रमोद सरिया विनोद दीवान मधु दीवान इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!