जोधपुर JNVU कैंपस में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO:सरिए और पाइप से हाथ-सिर पर किए वार; 7 दिन पहले हुआ था विवाद

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

JNVU कैंपस में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO:सरिए और पाइप से हाथ-सिर पर किए वार; 7 दिन पहले हुआ था विवाद

जोधपुर

JNVU के हॉस्टल में पूर्व छात्र को पीटते युवक। - Dainik Bhaskar

JNVU के हॉस्टल में पूर्व छात्र को पीटते युवक।

जोधपुर की जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) कैंपस में पूर्व छात्र को चार युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवक हॉस्टल के रूम में सो रहा था। तभी चार युवक लोहे के पाइप और सरिए लेकर कमरे में घुस गए। करीब 20 मिनट तक उसको पीटते रहे। पूर्व छात्र बाथरूम में घुस गया और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

मामला सोमवार शाम 4 बजे का है। घायल युवक को मरुधर केसरी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उसके पीठ, सिर, हाथ और पैरों में चोट आई है।

पूर्व छात्र का सात दिन पहले युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

JNVU के हॉस्टल के बाथरूम में पूर्व छात्र को पीटते युवक।

JNVU के हॉस्टल के बाथरूम में पूर्व छात्र को पीटते युवक।

हमला करने वाले भी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र
रातानाडा थानाधिकारी प्रदीप डागा ने बताया- शाम को मारपीट की सूचना मिली थी। घायल जेठू सिंह (35) JNVU का छात्र रह चुका है। हॉस्टल नंबर-3 के नौ नंबर हाॅल में ओम सिंह के गुट ने उसके साथ मारपीट की है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी गई है। घायल युवक का इलाज जारी है। हमला करने वाले युवक भी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं।

हॉस्टल के कमरे में सो रहा था
पुलिस के अनुसार, जेठू सिंह ने ओम सिंह को 7 दिन पहले किसी बात को लेकर डांटा था। इसके बाद सोमवार को जेठू सिंह राखी के त्योहार के चलते हॉस्टल में सोने आया था। इसी दौरान शाम 4 बजे ओम सिंह और अन्य युवक कमरा नंबर 9 में घुस आए। जेठू सिंह उस वक्त सो रहा था। सोते हुए उस पर वार किए। वह नींद से जागा और बचने के लिए भागने लगा।

जेठू सिंह को गिरा कर उसके साथ मारपीट करते युवक।

जेठू सिंह को गिरा कर उसके साथ मारपीट करते युवक।

छोड़ देने की कर रहा था गुहार
घटना के 2 वीडियो सामने आए हैं। इसमें 4 युवक एक शख्स को सरिए और पाइप से पीटते नजर आ रहे हैं। वह बार-बार छोड़ देने की गुहार करता नजर आ रहा है।

वह भाग कर दूसरे कमरे में घुस जाता है और दरवाजा बंद करने का प्रयास करता है, लेकिन आरोपी लड़के लगातार पाइप से दरवाजे पर मारते हैं। इसके बाद उसका हाथ पकड़ लेते हैं। 7 से 8 बार हाथ पर पाइप से मारते हैं। घटना में युवक के सिर से खून बहता नजर आ रहा है।

रविंद्र सिंह भाटी के लिए किया था प्रचार
बताया जा रहा है कि जेठू सिंह JNVU में छात्र नेताओं के लिए पॉलिटिकल कैंपेन तैयार करता था। वर्तमान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 2019 में जब JNVU का छात्रसंघ चुनाव लड़े थे, तब उनके लिए जेठू सिंह ने भी प्रचार किया था।

इसके अलावा जेएनवीयू के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष कुणाल सिंह भाटी, रविंद्र सिंह राणावत सहित कई छात्र नेताओं के लिए प्रचार-प्रसार किया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!