हिमाचल में बादल फटा, लैंडस्लाइड से 1 की मौत:80 सड़कें बंद; UP में बेतवा, MP में नर्मदा उफान पर, आज 15 राज्यों में अलर्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हिमाचल में बादल फटा, लैंडस्लाइड से 1 की मौत:80 सड़कें बंद; UP में बेतवा, MP में नर्मदा उफान पर, आज 15 राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से कारें डैमेज हुई। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से कारें डैमेज हुई।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुईं। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पहाड़ दरकने से 1 शख्स की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए।

राज्य में अलग-अलग जगह लैंडस्लाइड के कारण फिलहाल 80 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इसके अलावा किन्नौर जिले में बादल भी फटा है। इससे इलाके में तेज बारिश हो रही है। लोगों के घरों में पानी घुस आया है।

उधर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट ​​खोले गए हैं। इसके चलते बेतवा नदी उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां नर्मदा नदी उफान पर हैं। कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 29 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश (2 राज्य): गुजरात, राजस्थान।

भारी बारिश (13 राज्य, 4 केंद्र शासित प्रदेश): मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार।

देशभर से मानसून की तस्वीरें…

तस्वीर छत्तीसगढ़ के बस्तर के चित्रकोट वॉटरफॉल की है। यहां पिछले कुछ दिनों से जलस्तर बढ़ गया है। 90 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है।

तस्वीर छत्तीसगढ़ के बस्तर के चित्रकोट वॉटरफॉल की है। यहां पिछले कुछ दिनों से जलस्तर बढ़ गया है। 90 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है।

कुल्लू में भारी बारिश के चलते उफनाई व्यास नदी। कुल्लू में 28 जुलाई को सामान्य से 288% ज्यादा बारिश हुई।

कुल्लू में भारी बारिश के चलते उफनाई व्यास नदी। कुल्लू में 28 जुलाई को सामान्य से 288% ज्यादा बारिश हुई।

जम्मू में सड़कों पर पानी भरने से यातायात में परेशानी हुई। जम्मू में 28 जुलाई को सामान्य से 28% ज्यादा बारिश हुई।

जम्मू में सड़कों पर पानी भरने से यातायात में परेशानी हुई। जम्मू में 28 जुलाई को सामान्य से 28% ज्यादा बारिश हुई।

भोपाल के कोलार डैम के 2 गेट खोले गए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी में 28 जुलाई को 104% ज्यादा बारिश हुई।

भोपाल के कोलार डैम के 2 गेट खोले गए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी में 28 जुलाई को 104% ज्यादा बारिश हुई।

लखीमपुर खीरी में सड़कों पर कमर तक पानी भरा है। लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यहां 28 जुलाई को सामान्य 28% कम बारिश हुई।

लखीमपुर खीरी में सड़कों पर कमर तक पानी भरा है। लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यहां 28 जुलाई को सामान्य 28% कम बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

  • 30 जुलाई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में भारी (7 सेमी तक) बारिश हो सकती है।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!