यूरोप और कोरिया दौरे पर भारतीय टीम के प्रशिक्षक होंगे अनिल जोशी..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर-सोनीपत/21 अगस्त तीरंदाजी कोच अनिल जोशी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आगामी पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता, जो 23 अगस्त से 31 अगस्त तक चेक गणराज्य (यूरोप) में आयोजित होगी, तथा सितंबर माह में कोरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम के कोच रहेंगे।

भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा की गई टीम घोषणा में राजस्थान के अनिल जोशी को इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। यह बीकानेर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है।

गौरतलब है कि अनिल जोशी 2016 से भारतीय तीरंदाजी टीम से जुड़े हुए हैं और अब तक कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में भारतीय पैरा तीरंदाजों ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को कई पदक दिलाए हैं।

अनिल जोशी की इस उपलब्धि से बीकानेर व राजस्थान के खेल जगत में हर्ष की लहर है और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!