एपीके फाईल के साथ अनजान लिंक से रहें सावधान :बीकानेर के पांचू गांव में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


एपीके फाईल के साथ अनजान लिंक से रहें सावधान :बीकानेर के पांचू गांव में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। भारत सरकार के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए चल रही 90 दिवसीय अभियान श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता कार्यक्रम बीकानेर के पांचू गांव में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में आरबीआई अधिकारी अमित कुमार वर्मा एवं हंसराज, भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी निदेशक रूपेश शर्मा, एलडीएम लक्ष्मण मोडासिया, नाबार्ड से रमेश ताम्बिया तथा आरोह फाउंडेशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अधिकारियों ने आमजन को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल बैंकिंग ने बैंकिंग सेवाओं को सरल और सुरक्षित बना दिया है, इसलिए लोगों को इन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने यह भी आगाह किया कि अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करने से साइबर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएँ दूर कीं और डिजिटल बैंकिंग संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर यूनिसेफ समर्थित जीरो डोज़ टीकाकरण कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शिव शंकर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महावीर जालप ने किया।
बाइट रमेश तांबिया डीडीएम नाबार्ड बीकानेर
विजुअल्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!