बीकानेर के कृष्णकांत ने देशभर के प्रमुख स्थलों की बनाई थ्री डी रेप्लिका…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और एशियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में मिला स्थान

बीकानेर, 31 अगस्त। बीकानेर के वुडन रेप्लिका विशेषज्ञ कृष्णकांत व्यास को देश के 60 से अधिक धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों की थ्री डी रेप्लिका बनाए जाने पर ‘लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ तथा ‘एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में स्थान मिला है।
रविवार को जिला उद्योग संघ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने व्यास को दोनों प्रमाण पत्र भेंट किए।
इस दौरान पचीसिया ने कहा कि कृष्णकांत व्यास ने देश के प्रमुख स्थानों की रेप्लिका बनाकर बीकानेर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की उपलब्धियों में यह एक और नई कड़ी है।
नेशनल करियर काउंसलर डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने प्रसन्नता जताई कि व्यास द्वारा अयोध्या के राम मंदिर की सर्वाधिक रिप्लिका बनाई गई। वहीं अब तक उनकी बनाई रेप्लिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, राम मंदिर बनाने वाले अरुण योगीराज तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों तक पहुंचाई गई है।
डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि कृष्णकांत ने अपनी कल्पना शक्ति से बड़ी-बड़ी इमारतों के थ्री डी मॉडल हुबहू बनाए हैं। उन्होंने सभी मॉडल एक स्थान पर संग्रहित कर उन्हें आमजन के अवलोकनार्थ रखने का सुझाव दिया।
कृष्णकांत व्यास ने बताया कि उनके द्वारा अब तक राम मंदिर के अलावा उज्जैन के महाकाल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, खाटू श्याम मंदिर तथा जगन्नाथपुरी सहित देश के 60 प्रमुख स्थलों की रेप्लिका बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बीकानेर के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर, कोडमदेसर, कोटगेट, लक्ष्मीनाथ मंदिर आदि की थ्री डी रेप्लिका बनाई गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!