बीकानेर की साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा “माता रामदेवी वागीश्वरी सृजन सम्मान”…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सृजन सेवा संस्थान श्रीगंगानगर के वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। संस्थान के सचिव वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार ‘आशु’ ने बताया कि वर्ष 2026 का “माता रामदेवी वागीश्वरी सृजन सम्मान” बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार, समालोचक एवं साहित्यिक आयोजनों की संचालक मोनिका गौड़ को प्रदान किया जाएगा। आशु ने बताया कि 10 मई 2026 को नोगजे पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर में आयोजित शब्द-शिल्पी सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें यह सम्मान इक्यावन सौ रुपये नकद एवं सम्मान-प्रतीक दिए जाएगा।
संस्थान की कोषाध्यक्ष नवजोत भनोत ने बताया कि मोनिका गौड़ की हिंदी-राजस्थानी की 10 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा वे विभिन्न साहित्यिक मंचों पर राजस्थानी भाषा का सशक्त प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्हें पूर्व में गवरल पुरस्कार, आशु कवि रतनलाल व्यास साहित्य सम्मान, उषा देवी-लालचंद सोनी स्मृति साहित्य सृजन सम्मान, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट शिक्षक सेवा सम्मान, वूमेन रिकॉग्निशन अवार्ड, बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार, नेमीचंद पहाड़िया साहित्य सम्मान, आईईएसएमई नेशनल वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड, राजमाता विजयराजे नारी शक्ति सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पद्य पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
उनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ ‘हथेली में चाँद’ तथा ‘अंधारै रै री उधारी अर रीसायों चाँद’ हैं। उनकी रचनाओं का प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर होता रहा है। वर्ष 2017 में उन्होंने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल तथा अंजस, जोधपुर (रेख्ता फाउंडेशन के तत्वावधान में) आयोजित कार्यक्रम में राजस्थानी कविता का प्रतिनिधित्व किया।
इसी समारोह में बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अन्नाराम शर्मा को सुरजाराम जालीवाल आलोचना सृजन सम्मान प्रदान किया जाएगा। सभी सम्मानितों को इक्यावन सौ रुपये नकद एवं सम्मान-प्रतीक भेंट किए जाएंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!