GENERAL NEWS

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मनाया संविधान दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद भारत के नव पंखों को गति देने के लिए दो वर्ष ग्यारह महीने और अठारह दिनों के संविधान सभा के अथक प्रयासों से भारतीय संविधान का निर्माण किया गया और 26 नवंबर 1949 को स्वतंत्र एवं संप्रभु भारत का संविधान अंगीकृत किया गया।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माण के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया एवं पंचायती न्याय व्यवस्था की महत्ता पर बात कही।
मुख्य अतिथि श्री अतुल कुमार सक्सेना,जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भारतीय संविधान की निर्माण प्रक्रिया एवं भारतीयों में संविधान की आत्मा की बात की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती मांडवी राजवी ने न्याय आपके द्वार एवं स्थाई लोक अदालत पर विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को अनुभव से सीखने एवं निरंतर गतिशील रहने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के आरंभ में विधि विभाग की निदेशक डॉ संतोष कंवर शेखावत ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
अतिरिक्त कुल सचिव डॉ बिट्ठल बिस्सा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित मंच द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रेया, अन्नपूर्णा और निकिता,
निबंध प्रतियोगिता में अन्नपुर्णा, रोशनी,शिवम् और श्रेया,
वाद विवाद प्रतियोगिता में तेजस, श्रेया,आफाक और नंदिनी को पुरस्कृत किया गया।
सौम्या,कंचन और रोशनी द्वारा अन्यत्र आयोजित प्रतियोगिताओं में विधि विभाग की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एप्रिसिएशन अवॉर्ड दिया गया।
सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा जैन और डॉ कप्तान चंद ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से डॉ गौतम मेघवंशी, डॉ अभिषेक वशिष्ठ, डॉ प्रभुदान चारण और कमलकांत शर्मा एवं विधि विभाग के संकाय सदस्य डॉ दुर्गा चौधरी, डॉ प्रदीप कच्छावा, डॉ धीरज कल्ला, राहुल यादव, मोनिका पंवार,सुमन सोढ़ा, दया प्रजापति,शोभा गुर्जर,आयुष शर्मा तथा समस्त छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!