GENERAL NEWS

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 नाल बीकानेर में ग्राम सभा का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 नाल बीकानेर में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित द्वारा की गई, इसके अलावा श्री रमेश तंबिया नाबार्ड डीडीएम बीकानेर, श्री आनंद कुमार हटिला एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर क्लिनिक और सॉइल हेल्थ टेस्टिंग, बीकानेर, डॉ मदन लाल एसोसिएट प्रोफेसर, कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर और अन्य गणमान्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित द्वारा ग्राम सभा में किसानों को सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को उनका लाभ लेने की लिये प्रेरित किया।
श्री रमेश तंबिया द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा किसानों को मिलने वाली जानकारी और उसके सही रूप से प्रयोग के बारे में बताया । श्री आनंद कुमार हटिला और डॉ मदन लाल ने अपने अनुभव और वैज्ञानिक तरीके के द्वारा खेती को करने पर जोर दिया, जिससे किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी दी गई और उनको बताया की किस प्रकार से वो अपनी खेत की मिट्टी की उर्वरता को बढ़ा सकते है जिससे उनको अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल शर्मा द्वारा किया गया और अंत में पवन कुमार फुलवारिया द्वारा धन्यवाद किया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!