GENERAL NEWS

नवरात्रि पर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में भव्य रामलीला का आयोजन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बीकानेर में रामलीला मंचन
राम भक्ति से सराबोर होगा लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर

श्रीराम कला मंदिर संस्थान करेंगे रामलीला का आयोजन, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स होगी सहयोगी संस्थान

बीकानेर। श्रीराम कला मंदिर संस्थान बीकानेर और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में प्रतिदिन सायं मंचित किया जाएगा। आयोजन का ब्रोशर पुनरासर धाम के पुजारी द्वारा विमोचित किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से रामलीला प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसमें स्थानीय कलाकार श्रीरामचरित से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का नाट्य मंचन करेंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रसंग प्रस्तुत होंगे, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस और धार्मिक वातावरण से सराबोर रहेगा। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, दानदाताओं और सेवाभावी संगठनों का सक्रिय सहयोग रहेगा।

रोटे गोपाल अगर्वल ने बताया की बीकानेर में आयोजित होने वाले रामलीला उत्सव के अंतर्गत इस वर्ष भी भक्तिमय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला तय की गई है। कार्यक्रम का आरंभ पारंपरिक श्री गणेशाय वन्दना और सरस्वती वन्दना से होगा, जिसके बाद कथा प्रसंगों में नारद मोह, श्रवण कुमार, राम–सीता जन्म, ताड़का वध, लक्ष्मण–परशुराम संवाद, सीता स्वयंवर और दशरथ–कैकेयी संवाद जैसी झलकियां दिखाई जाएंगी। रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों को मंचित करने वाली इस रामलीला में आगे राम वनवास, राम–भरत मिलाप, बाली–सुग्रीव युद्ध, हनुमान प्रकट, लक्ष्मण शक्ति, रावण–अंगद संवाद और रावण–हनुमान संवाद की प्रस्तुतियां होंगी। अंतिम चरण में कुम्भकर्ण वध, रावण वध और श्रीराम का राजतिलक के साथ रामलीला का भव्य समापन होगा। इस आयोजन के साथ ही महिला वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष महिला गरबा का आयोजन भी निर्धारित किया गया है, जिसमें शहरभर की महिलाएं पारंपरिक परिधानों और नृत्य के माध्यम से उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाएंगी।

सहयोगी संस्था रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि ब्रोशर विमोचन अवसर पर संस्थान के संरक्षक गोपाल अग्रवाल, सचिव अभिराम दत्त गौड़, कोषाध्यक्ष कैलाश भादाणी, उपाध्यक्ष शिवदत्त गौड़, पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, सत्यनारायण जोशी, मनीष अरोड़ा, पंडित गिरीराज जोशी, ललन भरत मारु, भूपेंद्र केशरी, चंद्र भादाणी, जितेश पुरोहित, सावित्री देवी जोशी, लक्ष्मी गीता भादाणी, मधु जोशी, पूजा पुरोहित, भैरू भादाणी, धनेश्वर पुरोहित, गोपाल भादाणी, शिवराज जोशी, ऋषिराज जोशी, यशवर्धन मारु सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस दौरान राम भक्तिमय नारों की गूंज और भावपूर्ण जयकारों से पूरा परिसर राममय हो उठा। आयोजकों का कहना है कि यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगी बल्कि युवा पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!