चित्रकूट वाटिका में महिला मंडल की पहल, सत्संग स्थल नवीनीकरण उपरांत हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर–7 स्थित चित्रकूट वाटिका में महिला मंडल द्वारा सत्संग स्थल का नवीनीकरण कराया गया। नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे। भक्ति संगीत, राम नाम के जयघोष और सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण राममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में प्रेमलता श्रीमाली, सुनीता गोड़, प्रमिला पांडे, कृष्णा विजयवर्गीय, विनोद सिंगल, लक्ष्मी शर्मा, अंजू दैया, कंचन तिवारी, कांता पासी एवं कमलेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

स्थानीय नागरिकों ने महिला मंडल की इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक एकता को मजबूती मिलती है। महिला मंडल द्वारा किए गए इस प्रयास को क्षेत्रवासियों ने अनुकरणीय बताया।


FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!