द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा किसन ओझा का सम्मान..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 20 अगस्त 2025 । द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से मंगलवार सांय काशनदी मौहल्ला विकास समिति के प्रांगण में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर 50$ केन्या में आयोजित (नोरेबी) में खेलने पर किसन ओझा (घंटी) का सम्मान कीर्ति शिखर पुरस्कार से किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पुनमचन्द बोहरा और गोपीकिशन छंगाणी थे अध्यक्षता कृष्णचन्द पुरोहित ने की। सम्मान पत्र का वाचन राजकीय अधिकारी ललित छंगाणी ने किया और कार्यक्रम का संचालन भगवान दास छंगाणी ने किया इसी क्रम में काश नदी मौहल्ला समिति के मौहल्ले वासियों ने और द पुष्करणाज फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने किसन ओझा को माला शाॅल, दुप्पट्टा, मोमेन्टो, सम्मान पत्र देकर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर पुनमचन्द बोहरा ने बताया कि किसन ओझा ने सामाजिक सरोकार के साथ-साथ खेल के स्तर को भी बहुत आगे बढ़ाया है उन्होंने 50$ केन्या में आयोजित अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आॅल राउॅन्डर प्रदर्शन करके बीकानेर का नाम रोशन किया है उन्होंने यह साबित कर दिया कि खेल के क्षेत्र में उम्र की बाध्यता नहीं रहती है हम भगवान से यही प्रार्थना करते है कि बीकानेर और समाज का नाम निरन्तर आगे बढ़ाते रहे।
इसी क्रम में गोपीकिशन छंगाणी ने बताया कि किसन ओझा सरल और सौम्य स्वभाव वाले व्यक्ति है उसके साथ ही यह प्रर्यावरण प्रेमी भी है इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में भी आज छोटे-छोटे बच्चे क्रिकेट खलते है उनका चयन होना मुश्किल होता है इस समय 50$ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में किसन जी ओझा का चयन होकर केन्या में खेलकर आना बीकानेर व राजस्थान का गौरव है।
इसी क्रम में अध्यक्षता करते हुए फाउण्डेशन के सचिव कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया की द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा किसन ओझा का कीर्ति शिखर पुरस्कार देना फाउण्डेशन के लिए गौरव की बात है जब-जब बीकानेर में अन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी खेलकर आता है उनको द पुष्करणाज फाउण्डेशन सम्मानित करता है और सामाजिक सरोकार में अग्रणी रहता है किसन ओझा 50$ वर्ड कप बीसीसीआई के द्वारा खेलने के लिए अब विदेश जायेंगें जिससे राजस्थान और बीकानेर को गौरव प्राप्त होगा जिसमें भारत के कई अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी इनके साथ खेलेंगें।
इस अवसर पर पुनमचन्द बोहरा, गोपीकिशन छंगाणी, कृष्णचन्द पुरोहित, रामअवतार छंगाणी, लक्ष्मीनारायण छंगाणी, राजकुमार जोशी, गजेन्द्र बोहरा, ललित छंगाणी, भगवानदास छंगाणी, मदनमोहन सुथार, मनोज सुथार, नन्दकिशोर सुथार, पन्नालाल छंगाणी, सोमदत छंगाणी, अशोक बोहरा, कौशल्या देवी, नारायणी देवी बोहरा, भानू आचार्य, सुनिल व्यास, रोचक व्यास, उषा उपाध्याय, विमल किशोर व्यास, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, अशोक जी पुरोहित, राजकुमार रंगा (राजू जी रंगा), मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश हर्ष, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!