NATIONAL NEWS

श्रीमती साधना सारस्वत बनीं बीकानेर संभांग की पहली अडवांस कोर्स टीचर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका श्रीमती साधना सारस्वत को एडवांस कोर्स टीचर नियुक्त किया गया है। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर जोनल मीडिया कोआर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक श्रीमती साधना सारस्वत को यह उपलब्धि मिलने पर गुरूवार रात्रि को बीकानेर केंद्र में नियमित सत्संग के दौरान उनका भावभीना अभिनंदन किया गया। खैरीवाल ने बताया कि श्रीमती सारस्वत बीकानेर संभांग के साथ साथ जोधपुर संभाग, चूरू, सीकर व झुंझुनू क्षेत्र की पहली टीचर हैं जिन्हें एडवांस कोर्स ट्रेनर नियुक्ति मिली है। श्रीमती साधना सारस्वत हैप्पीनेस कोर्स के साथ साथ श्री श्री योगा, येस+ कोर्स {12 से 15 साल के बच्चों हेतु}, सहज समाधि ध्यान व गुरुपूजा कोर्स की भी टीचर हैं। अब तक सम्पूर्ण राजस्थान में 11 टीचर्स ही एडवांस कोर्स हेतु नियुक्त थे। उन्होंने बताया कि श्रीमती साधना सारस्वत ने वर्ष 2000 में प्रदीप पिल्लई के मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ लिविंग का बेसिक कोर्स जयपुर में किया और जुलाई 2000 में इन्होंने अपने पति जितेन्द्र सारस्वत के साथ मिलकर बीकानेर में आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र की स्थापना की। अब तक बीकानेर में 25 हजार से ज्यादा लोगों को सुदर्शन क्रिया का अनुभव करवा चुकी हैं। श्रीमती सारस्वत सन् 2018 से 2020 तक राजस्थान स्टेट

टीचर्स कॉर्डिनेटर भी रह चुकी हैं। इन्होंने अभी तक 300 से अधिक बेसिक, सहज, येस व योगा के कोर्स आयोजित कर 5000 से अधिक व्यक्तियों को आर्ट ऑफ लिविंग से नियमित जोड़ दिया है। श्रीमती साधना सारस्वत के अडवांस कोर्स टीचर बनने पर अपेक्स राजेश मुंजाल, संरक्षक रवि कथूरिया, संस्था के सभी टीचर्स एवं सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्रीमती सारस्वत को बधाई प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती साधना सारस्वत के पति जितेंद्र सारस्वत भारत के जाने माने सुमेरू भजन गायक हैं और वर्तमान में संस्था के स्टेट टीचर्स कोऑर्डिनेटर हैं।

क्या होता है अडवांस कोर्स

अडवांस कोर्स उच्च स्तरीय 4 दिवसीय आवासीय कोर्स है। इस कोर्स में प्रतिदिन 14 घण्टे का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कोर्स में प्रशिक्षणार्थियों को मौन एवं ध्यान का बहुत गहराई से प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान विभिन्न तरह की साधनाएं एवं ज्ञान सत्रों के आयोजन किए जाते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!