गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर बाबा कोडमदेसर भैरूनाथ धाम में सुबह 4 बजे 71 फुट ध्वजा अर्पित।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मंगलवार शाम शहर के भैरूजी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब से जुड़े भक्त रघुनाथसर कुआं से विशाल ध्वज लेकर, डीजे पर थिरकते श्रद्धालु, मुरलीधर व्यास नगर में स्थित भैरव पार्क में भैरूनाथ बाबा का श्रृंगार और आरती कर जातरू कोडमदेसर धाम रवाना हुए, बुधवार सुबह 04 बजे कोडमदेसर धाम में पहुंचकर, बाबा को ध्वजा अर्पित कर, भव्य श्रृंगार एवं चूरमे, प्रसाद आदि के भोग लगाया गया। भक्तों द्वारा बाबा के जयघोष और ध्वजा को मंदिर परिसर में सही जगह लगाया गया।
रघुनाथसर कुवां निवासी फ्रेंड्स क्लब के शिवशंकर ओझा के सान्निध्य में उमेश ओझा एवं रोहित ओझा बताया कि आठवीं ध्वज पैदल यात्रा ध्वज की लंबाई 71 फीट रही। इस दौरान राधेश्याम ओझा, रमेश ओझा लूणकरणसर, उमेश ओझा, रोहित ओझा, घनश्याम ओझा, दीपक शर्मा सोनू, नितिन ओझा, गिरिराज ओझा, किशन सुथार, पंडित गिरिराज ओझा, हरीश शर्मा, मुकुंद ओझा, अभिषेक ओझा, शिव सारस्वत (अनूपगढ़), जसवंत नाथ, गौतम व्यास, नरेश ओझा लूणकरणसर, रवि सारस्वत रतनगढ़, रविशंकर ओझा, शरद गोपाल ओझा, मोहित महात्मा, श्रवण ओझा, गणेश ओझा (गुनसा), सचिन ओझा लूणकरणसर, प्रभास सुथार आदि उपस्थित रहें।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!