GENERAL NEWS

5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स–2025 की तैयारियाँ ज़ोरों पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में 23 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स–2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।
Khelo India University Games भारत की सबसे प्रतिष्ठित और विशाल विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। यह राष्ट्रीय स्तर की एक मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप है, जिसमें पूरे देश की सिर्फ शीर्ष 8 विश्वविद्यालय भाग लेती हैं। इन विश्वविद्यालयों का चयन उनकी खेल उपलब्धियों, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान के आधार पर किया जाता है।
आयोजन से पहले वेटलिफ्टिंग और कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए मैदानों और सुविधाओं का विकास तेज़ गति से जारी है।
आयोजन से जुड़ी टीम के अनुसार ज्यादातर कार्य निर्धारित समयानुसार आगे बढ़ रहे हैं और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। सभी इकाइयाँ समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि खेलों के सफल संचालन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए।
आज विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी
शमीम अहमद (खेल प्रबंधक, जयपुर), डॉ. दिनेश चौधरी (कबड्डी कोच), सरस्वती मुंडे, सीताराम प्रजापत, पुष्पेंद्र सिंह, रजनी उपाध्याय, रामनिवास चौधरी, हेमंत मोदी, निशा लिंबा, कमलाकांत शर्मा, विष्णु परिहार, हेमचंद खीचड़, नारायण बिस्सा, लक्ष्मण व्यास, सुनील पंवार, देवेंद्र सिंह भाटी, गणेश हर्ष, रामविनोद शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
इसी दौरान ग्राउंड का मेंटेनेंस कार्य तेज़ी से जारी है। तकनीकी टीमें, एसीटी टीम तथा वेंडर्स की टीमें भी स्थल पर पहुँच चुकी हैं और उन्होंने अपनी-अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने भी स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!