जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 13 समस्याओं में से 05 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 08 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 02 तकनीकी और 11 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं।
बिल सही करने, स्ट्रीट लाइट टाइमर, मीटर बदलने,
सोलर और वॉल्टेज सम्बन्धी समस्याएं दर्ज हुईं। बिल सम्बन्धी 05 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य 08 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!