वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा मेंसत्र जुलाई 2025 की अंतिम तिथि बढ़कर 15 सितम्बर, वैकल्पिक विषय साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलोजी एवं पीजी में साइकोलॉजी विषय में प्रवेश बंद

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में
सत्र जुलाई 2025 की अंतिम तिथि बढ़ी
• आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर तक
• जुलाई 2025 से यूजी में वैकल्पिक विषय साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलोजी एवं पीजी में साइकोलॉजी विषय में प्रवेश बंद
• विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली लागू
• महिला निशुल्क शिक्षा स्कीम के तहत राज्य सरकार द्वारा फीस का पुनर्भरण
• यूजीसी नियमानुसार एक साथ दो डिग्री करने की सुविधा
• प्रवेश लेते समय पाठ्यपुस्तकें नहीं लेने पर 15% छुट का प्रावधान
• डुप्लीकेट मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ
• डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस ऑनलाइन कोर्स प्रारंभ (DLISN)
• ऑनलाइन प्रवेश हेतु DEB ID अनिवार्य

बलवान सिंह सैनी निदेशक क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर ने बताया कि यू जी सी द्वारा जारी सार्वजानिक सूचना दिनांक 12 अगस्त 2025 की अनुपालना में वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में प्रवेश सत्र जुलाई 2025 से यूजी में वैकल्पिक विषय साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलोजी एवं पीजी में साइकोलॉजी विषय में प्रवेश बंद कर दिया गया है, जिनके प्रवेश निरस्त कर फीस की सम्पूर्ण राशि लौटने की कार्यवाही कर पूर्ण दी गयी है | क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक श्री बलवान सिंह सैनी ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर पर प्रवेश सत्र जुलाई 2025 यूजी प्रथम वर्ष में वैकल्पिक विषय बायोटेक्नोलोजी में कुल तीन कुल फीस राशि रुपए 52100/- एवं यूजी प्रथम वर्ष वैकल्पिक विषय साइकोलॉजी / पीजी प्रवेश विषय साइकोलॉजी में कुल तीस फीस कुल राशि रुपए 249465/- प्राप्त हुए थे, यह फीस राशि सम्बंधित विद्यार्थी द्वारा प्रवेश आवेदन फॉर्म में उल्लेखित बैंक खाते में जमा की जायेगी |

प्रवेश सत्र जुलाई 2025 की अंतिम तिथि बढाकर 15 सितम्बर 2025 कर दी गयी है | यूजी प्रथम वर्ष वैकल्पिक विषय साइकोलॉजी/बायोटेक्नोलोजी एवं पीजी प्रवेश साइकोलॉजी विषय में जिन विद्यार्थीयों के प्रवेश निरस्त हुए हैं, वे विद्यार्थी किसी अन्य विषय में 15 सितम्बर 2025 तक फ्रेश प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं |

वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा, राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित एवं यू जी सी नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी ओपन यूनिवर्सिटी है | दूरस्थ शिक्षा परिषद् के नियमानुसार वि वि के सभी यूजी कोर्सेज में 30 अंक एवं पीजी कोर्सेज में 20 अंक की आन्तरिक गृह कार्य (सत्रांक) पद्दति लागू है | विद्यार्थी किसी भी समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे के बीच मोबाइल 94140-24175 पर संपर्क कर सकते हैं | बीकानेर संभाग के विद्यार्थी क्षेत्रिय केंद्र बीकानेर के ऑफिसियल टेलीग्राम चैनल rcbkr को ज्वाइन कर हर गतिविधि की जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं |


FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!