ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा।

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 3 फरवरी 2026
वार :- मंगलवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- शिशिर
मास:- फाल्गुन
पक्ष :- कृष्ण
तिथि:- द्वितीया
नक्षत्र :- मघा 10:17pm तक पश्चात:- पूर्व फाल्गुनी
योग :- शोभन
करण :- तैतिल
सूर्यराशि :- मकर
चंद्रराशि :- सिंह
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 07:20am
सूर्यास्त :- 05:41pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
साय 03:05pm से 04:28pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
प्रातः- 12:05pm से 12:45pm तक रहेगा
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:16am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- मंगल
अधिदेव :- भूमि
- यदि मंगल कुंडली में कमजोर हो तो इसको प्रबल करने के लिए मंगलवार को मंगल का मंत्र जाप करें । तांबे की अंगूठी या कड़ा धारण करें । अनंतमूल का जड़ धारण करें ।
मंत्र :- - ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः ॥
- यदि जन्म कुंडली में मंगल किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो मंगल से संबंधित दान एवं उपाय ( मंगलवार को ) करना चाहिए ।
दान :- - गुड़ , मसूर की दाल , शहद , लाल वस्त्र , लाल चंदन , तांबा , सिंदूर ।
उपाय :- - गाय को रोटी में गुड रखकर खिलाए । हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं । मंगल भाई का कारक ग्रह है तो इस लिए भाई से अच्छा संबंध रखें । स्वास्थ्य ठीक हो तो रक्त दान करें ।
मंगल वार को करणीय कार्य :-
- यात्रा, कर्ज देने, सभा में जाने, मुकदमा प्रारम्भ करने के लिए शुभ है घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- मंगलवार
राशि :- मकर
अशुभ फल नाशक पदार्थ
- मंगलवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक गुड़ व कांजी बड़े का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। भावुक मन से लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
वृषभ राशि :-
गृहकलह का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा, फिर भी धैर्य से काम लें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। राज सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि वालों के लिए आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि :-
कर्क राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। निवेश करने से बचें। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। जुबान पर कंट्रोल रखें। संतान के साथ पर ध्यान दें।
सिंह राशि :-
सिंह राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। अपनों का साथ होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
कन्या राशि :-
कन्या राशि वालों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के योग हैं।
तुला राशि :-
तुला राशि वालों के लिए आज शिक्षा से जुडे़ कार्यों में सफलता हासिल होगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि भी हो सकती है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।
वृश्चिक राशि :-
आज वृश्चिक राशि वालों की आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय बचकर पार करें। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
धनु राशि :-
धनु राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मकर राशि :-
मकर राशि वालों को आज शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। हालांकि बेकार के गुस्से से बचें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि :-
आज कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
मीन राशि :-
मीन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। किसी संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन वे आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। बाकी स्थिति अच्छी दिख रही है।
आज का विचार
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा








Add Comment