GENERAL NEWS

अंडर 17 व 19 शतरंज मुकाबले पंद्रह सितम्बर से

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद के तहत अंडर 17-19 बॉयज एंड गर्ल्स के शतरंज मुकाबले 15 सितम्बर से रमेश इंग्लिश स्कूल अंत्योदय नगर में शुरू होंगे। द्वितीय समूह के ये मुकाबले 14 सितम्बर से शुरू होने थे लेकिन रमेश इंग्लिश स्कूल में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सेंटर होने के कारण मुकाबले 15 सितम्बर से सुबह नौ बजे शुरू होंगे।
स्कूल प्रिंसिपल सेनुका हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बीकानेर के करीब सात सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सिलेक्ट होने वाले खिलाड़ियों काे बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित स्कूल फॉर्म जमा करवाने के लिए रमेश इंग्लिश स्कूल के बजाय जाट धर्मशाला पहुंच सकते हैं। विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए हर्ष वर्द्धन हर्ष को संयोजक बनाया गया है। इससे पहले अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!