विरासत संवर्द्धन संस्थान के तत्वावधान में दिनांक 17 अगस्त को सायं 7.30 बजे गजल, सूफी गीत एवं समधुर गीतों का आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।विरासत संवर्द्धन संस्थान के तत्वावधान में दिनांक 17 अगस्त को सायं 7.30 बजे गजल, सूफी गीत एवं समधुर गीतों का आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम में होगा। इस सम्बन्ध में एक बैठक टी.एम. ऑडिटोरियम में टोडरमल लालानी के सान्निध्य में आयोजित हुई। आयोजन प्रभारी डागा ने बताया कि कलाकारों को रिसीव करने से लेकर वापस रवानगी व आयोजन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं के लिए चिन्तन करके कार्य निर्धारण किया गया है। डागा ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य गायिका दिल्ली घराने की विशिष्ट गायिका वुसत इकबाल खान होगी। इस आयोजन हेतु संगीतकारों की टीम रविवार सुबह ही बीकानेर पहुंचेगी। संस्थान के मंत्री भैरव प्रसाद कत्थक ने बताया कि संस्था द्वारा देश भर के ख्यातनाम कलाकारों को समय-समय पर आमंत्रित कर बीकानेर में भव्य व मनमोहक आयोजन होते रहें हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर के संगीत प्रेमी व कलाकारों के लिए इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। संगीतप्रेमी मनोहर सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा इन आयोजनों से बीकानेर संगीत साधकों व संगीत रसिकों को तुष्टि प्राप्त होती है, साथ ही उभरते कलाकारों को मंच प्राप्त होता है व आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!