महिला दिवस पर समाज सेवा और साहित्य जगत की दो हस्तियों को आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन (आवा), उत्तरी कमांड का सम्मान..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन (आवा), उत्तरी कमांड द्वारा समाज सेवा, साहित्य और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दो प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय क्षितिज संस्था की संस्थापिका रंजीता सहाय अशेष को “पोलारिस अवार्ड ऑफ एप्रीसिएशन” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नवोदित कवियों के लिए पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्य करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। रंजीता सहाय अशेष ने “इंडियन आइकोनिक पोएट” मंच के माध्यम से हजारों कवियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया है।

इस सम्मान को प्राप्त कर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सेना की ओर से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें नई ऊर्जा देता है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कवियों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेंगी।

वहीं, मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए श्रीमती अनुपमा मोहला को “आवा एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को सहयोग प्रदान करने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर अनुपमा मोहला ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेज के नेतृत्व से मिला यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों की सोच बदलने, सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाने तथा जरूरतमंदों को निरंतर समर्थन देने के अपने मिशन को आगे बढ़ाती रहेंगी।

दोनों महिलाओं को मिले इन सम्मानों ने यह संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए गए प्रयासों को हर स्तर पर सराहा जा रहा है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कदम है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!