प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा शहर की तैयारी बैठक सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के 11 अप्रैल को प्रस्तावित बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा बीकानेर शहर की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित होकर सम्पन्न हुई। बैठक में आगमन कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत व्यवस्था एवं प्रस्तावित संगठनात्मक बैठक की तैयारियों सहित विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और अनुशासन ही भाजपा की पहचान है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, शिखर चंद डागा, उपासना जैन, हरीश भोजक, पुखराज स्वामी, लोकेश हेमकर, गोविंद सारस्वत, जसकरण मारु, रघुनंदन आचार्य, अंकित तंवर, निशांत गौड, गजेंद्र सिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!