भाजपा शिवबाड़ी मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के शिवबाड़ी मंडल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में किया गया है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आबड़सर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अनुशंसा पर की गई।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी सूची में मंडल स्तर पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, आईटी संयोजक एवं सोशल मीडिया संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं। साथ ही संगठन को और अधिक गतिशील एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में 40 अन्य सदस्यों को भी मंडल टीम में शामिल किया गया है, जो मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आबड़सर ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!