Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

जेएनवी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में निर्माण कार्य प्रगति पर…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 16 मार्च। जे.एन.वी. व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में कार पार्किंग के लिए बनाए जा रहे बेसमेंट का निर्माण कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को बेसमेंट की छत का लैंटर सफलतापूर्वक डालकर निर्माण कार्य का महत्वपूर्ण चरण पूरा किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एस. सिगारा सिंह, एस. कमलजीत सिंह, एस. जसपाल सिंह, एस. मनजीत सिंह, जेठू गुरवाणी सहित साध संगत की उपस्थिति में अरदास के साथ यह कार्य संपन्न किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों और संगत ने इसे वाहेगुरु की कृपा बताया और गुरुद्वारा परिसर के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

बताया गया कि गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार पार्किंग के लिए बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में संगत को पार्किंग की बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

गुरुद्वारा कमेटी ने कहा कि संगत के सहयोग और वाहेगुरु की मेहर से यह कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इसे पूर्ण कर श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!