जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की बीकानेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिलाई शपथ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पत्रकारों से जुड़ी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराने का किया वादा

बीकानेर // जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह रानी बाजार स्थित जिला संघ जिला उद्योग संघ के सभागार में समारोह पूर्वक हुआ। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर जार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, महासचिव रवि पुगलिया, कोषाध्यक्ष रमेश बिस्सा व संभागीय सचिव पवन भोजक सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

इस दौरान अपने संबोधन में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पत्रकारों के हिस्से जुड़ी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने वंचित पात्र करो को सरकारी योजना के तहत आवश्यक भूखंड उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को मानसून सत्र में दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।

जार के ब्रोशर का हुआ विमोचन

कार्यक्रम में जार की गतिविधियों से सम्बंधित स्मारिका ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। जार जुट नाम से प्रकाशित इस ब्रोशर का सभी अतिथियों ने विमोचन किया है इसमें पिछले 20 सालों से बीकानेर जार में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों को फोटो सहित प्रकाशित किया गया है।

जार प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु का शब्दाभिषेक के साथ किया अभिनंदन

समझ में जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु का शब्द अभिषेक किया गया।
इस शब्दाभिषेक का वाचन जार के बीकानेर जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने किया। इस दौरान उनको साफा, माला, मोमेंटो के साथ-साथ एक अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मारू के पिछले 25 सालों से जार में विभिन्न पदों पर रहने के दौरान उनके जार में दिए गए योगदान को रेखांकित किया गया।

इन्होंने रखे विचार

कार्यक्र को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंघल, उरमूल डेयरी के चैयरमेन नोपाराम जाखड़, प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई , जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु, उद्यमी राजेश चुरा सुमति कुमार सुराणा, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य लोकमत की संपादक बाला माथुर, जार के जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य व महासचिव रवि पुगलिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन जाने-माने उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू, भाजपा नेता मोहन सुराणा, चंपालाल गेदर, संपत पारीक, बनवारी लाल शर्मा, अशोक बोबरवाल, कांग्रेस के नेता संजय आचार्य, कमल कल्ला, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ विठ्ठल बिस्सा, बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक के निजी सचिव नरेश श्रीमाली, लक्ष्मी निवास पैलेस के लेखा प्रबंधक नवेंदु अग्निहोत्री, एडवोकेट निशांत बिस्सा, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा, बलदेव रंगा, वरिष्ठ पत्रकार रमजान मुगल, मोहन थानवी, विक्रम जागरवाल, दुर्गेश गर्ग, महावीर सिंह राजपुरोहित, मुकुंद खंडेलवाल, राजेन्द्र सेन, विवेक आहूजा, वरिष्ठ पत्रकार पीडी व्यास, डीजे कोर्ट के राजकीय अभिभाषक राधेश्याम सेवग, मनमोहन शर्मा, कमल गहलोत, अरविंद किशोर आचार्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!