मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियों हेतु बैठक आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है– श्याम पंचारिया

बीकानेर, 9 अप्रैल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 11 अप्रैल को प्रस्तावित बीकानेर प्रवास कार्यक्रम को लेकर पूर्व तैयारियों के संबंध में आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाया जा सके।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर पारीक, जिला मंत्री राजाराम ओझा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पूराराम ढाका, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सी.आर. चौधरी, नेमगिरि गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, सुनील मेघवाल, मीडिया सह संयोजक अशोक मारू, मोहन कस्वा, अजय काजला, रजनीकांत सारस्वत एवं महेश चारण सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं तथा संगठन की मजबूती में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!