GENERAL NEWS

पचीसिया को हर ओर मिल रहा जबरदस्त समर्थन, उद्यमियों ने कहा परिवर्तन नहीं विकास चाहिए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । जिला उद्योग संघ के चुनाव में हर और केवल यही गूंज रहा है कि हमें परिवर्तन नहीं बल्कि पचीसिया जैसा ही विकास पुरुष चाहिए जो अपने व्यापार को छोड़कर हमेशा औद्योगिक विकास के भाव को लेकर आगे बढ़ता रहा है । पचीसिया एवं उनकी पूरी टीम ने डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया और उनको उनके किये गए औद्योगिक विकास के व सामाजिक सरोकारों के कार्यों हेतु जबरदस्त समर्थन मिला और अलग अलग औद्योगिक क्षेत्रों में हमें परिवर्तन नहीं विकास चाहिए के नारे गूंजने लगे । किसी ने पचीसिया को माला पहनाकर तो किसी ने मुंह मीठा करवाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी । पचीसिया ने कहा कि मेरा ये सादगी भरा जीवन पूर्णतया औद्योगिक व व्यापारिक हित को समर्पित है । मैंने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में संवैधानिक निर्देशों के साथ साथ मानवीय भावनाओं को भी पूरा सम्मान दिया है । मेरे द्वारा लिए गए निर्णयों में मेरी पूरी टीम की सहमति रही है । बीकानेर के आंचल से निकल चुके मेडिसिन विंग को भी मैंने अपने खून पसीने से सींचकर अपना पूरा समय देकर मूंधड़ा परिवार के सपनों को साकार किया है । जब आगे बढ़कर कोई जन हित का कार्य करता है तो उसकी प्रसंसा के साथ साथ कुछ आलोचनाएं भी होती है अगर मैं इन सबकी ओर ध्यान करूंगा तो विकास कैसे करूंगा । मैंने हमेशा औद्योगिक विकास के साथ साथ चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यायवरण को महत्त्व दिया है । आज भले ही मेरे बारे में कुछ लोगों द्वारा आलोचना की जा रही है लेकिन इन्हीं आलोचनाओं से मुझे और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । मैंने हमेशा अपने उद्योगपतियों के दिलों में राज किया है और अपने सभी उद्यमी भाइयों से यह निवेदन रहेगा कि मुझे अपने दिल में यूँही स्थान देते रहें ताकि कर्मपथ पर आगे बढ़ता रहूं । साथ ही मैं सभी से 20 मार्च 2026 को होने वाले चुनावों में मुझे और मेरी पूरी टीम को भारी समर्थन प्रदान करें ।
निवर्तमान सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि जो भी संस्थागत निर्णय जैसे औद्योगिक विकास, औद्योगिक समस्याओं के निस्तारण तथा सामाजिक सरोकारो के कार्य हमेशा कार्यकारिणी की मीटिंगों में लिए गए हैं खुद पदों पर रहकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विपक्षी गुट में गए हमारे पदाशिकारियों द्वारा खुद के लिए गए निर्णयों पर प्रश्नचिन्ह लगाकर अपनी ही कार्यशैली पर अंगुली उठा रहे हैं । आजकल वो जमाना नहीं रहा जब भ्रामक तथ्यों से चुनाव लड़ा जाए चुनाव केवल विकास के कार्यों से और जन जन के सहयोग से जीता जाता है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!