पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र 19 मार्च को जोधपुर आएंगे, दीक्षांत समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र 19 मार्च को जोधपुर आएंगे, दीक्षांत समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

आरोग्य भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं ICMR इंस्टीट्यूट एथिक्स कमेटी की सदस्य प्रियंका झाबक ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र, अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (S-VYASA), बेंगलुरु तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु, 19 मार्च 2026 को जोधपुर पधारेंगे।

अपने जोधपुर प्रवास के दौरान डॉ. नागेंद्र विभिन्न योग एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे योग और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य (Holistic Wellness) विषय पर अपने विचार भी साझा करेंगे।

इसके अतिरिक्त, 20 मार्च 2026 को वे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवम दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ. नागेंद्र का यह दौरा प्रदेश के चिकित्सा, योग एवं शोध संस्थानों के लिए अत्यं प्रेरणादायक रहेगा तथा योग, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसरों को भी प्रोत्साहित करेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!