GENERAL NEWS

होली-ईद मिलन कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 18 मार्च।
अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 23 मार्च को आयोजित होने वाले “होली-ईद मिलन गीत गाता चल” कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

फ्लैक्स बैनर विमोचन के अवसर पर इकबाल हुसैन समेजा, एन.डी. रंगा, रीतेश अरोड़ा, डॉ. हिमांशु दाधीच, श्रवण पवार, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, अरुण पांडे सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!