GENERAL NEWS

योग्य बनने के लिए कर्म व आचरण सुधारें : जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सनातन हिंदू धर्म एवं साधु परंपरा में विश्व के सर्वोच्च पद पर आसीन कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज ने बुधवार काे कहा कि भक्ति के लिए श्रद्धावान व्यक्ति को अनुशासन के विवेक के साथ योग्य बनने के लिए कर्म व आचरण सुधारना चाहिए। भक्ति में ज्ञान का नहीं, बल्कि विनय विवेक ही भक्ति का लक्षण होता है। गुरुवार से शुरु हाे रहे राजस्थान के इतिहास में पहले बीकानेर के गंगाशहर राेड़ पर स्थित अग्रवाल भवन में विराट चैत्र नवरात्रि देवी भागवत कथा यज्ञ महोत्सव से पूर्व भक्ताें काे सम्बाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने भक्त जनों को नवरात्रि में श्रद्धा भाव से करुणामई मां की आराधना, पूजा करने की प्रेरणादाई सीख दी। उन्होंने बताया कि एक मनुष्य का मन प्रतिदिन 60 हजार प्रकार के विचार करता है। मन से बने मनुष्य की विस्तार से व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि योग साधना से ही विकारों के विचार नष्ट होंगे और किसी भी प्रकार की साधना के लिए सधना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तविक सुख हो तो शांति की आवश्यकता अवश्य होनी चाहिए, लेकिन जहां शांति नहीं वहां धन भी बेकार ही कहलाएगा। प्रसंगवश अपने बेबाक अंदाज में उन्होंने कहा कि अनायास के प्रयास दुख दरिद्रता लाते हैं। वे बोले कि विधि मति को मार देती है जबकि मति विधि को सुधार देती है। जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी महाराज यह भी बाेले कि जीवन की सुरक्षा गुरु की भक्ति एवं शक्ति के बगैर कतई संभव नहीं है।

प्रतिदिन 19 मार्च से ये हाेंगे कार्यक्रम…

श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट कृष्णागिरी (तमिलनाडू) के ट्रस्टी गुरु भक्त डॉ संकेश जैन ने बताया कि 11 दिवसीय विराट चैत्र नवरात्रि देवी भागवत कथा यज्ञ महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूजा, जप, पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं जीबू कॉइन साधना, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक काशी के विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर 9 कुंडीय विराट दिव्य यज्ञ होगा। जिसमें हजारों किलो मेवे, हजारों किलो शुद्ध चन्दन की लकडिय़ां तथा हजारों किलो गाय के देशी घी की आहूतियां होंगी। यह विधान अद्भुत होगा। वहीं रात्रि 8 बजे से पूज्य महाराजश्री के श्रीमुख से देवी भागवत कथा का अमृत बरसेगा और प्रतिदिन संगीत भजन शृंखला में कई विश्व प्रसिद्ध कलाकार मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 11 दिनों सांय 5 से रात्रि 9 बजे तक आगंतुक समस्त श्रद्धालूओं के लिए भोजन प्रसादी की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। गुरुभक्त डॉ संकेश जैन ने बताया कि यज्ञ, पूजा, कथा, भजन-कीर्तन भोजन इत्यादि सभी आयोजनों में प्रवेश नि:शुल्क है।

बीसीसीआई पदाधिकारियाें और सर्वसमाज के लाेगाें ने लिया आशीर्वाद

बीकानेर चेंबर ऑफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) पदाधिकारियाें ने अध्यक्ष जुगल राठी व सचिव संजय सांड के नेतृत्व में कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वहीं सर्वसमाज के लाेगाें ने भी उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनसे आशीर्वाद लेने वालाें में यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, शहर बीजेपी अध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीजेपी नेता माेहन सुराणा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!