Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

विप्रोत्सव 2026 संपन्न-3500 से अधिक जुटे ब्राह्मण समाज के कार्यकर्त्ता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।विप्रोत्सव 2026 रविवार को संाभरलेक के गट्टानी मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस अवसर पर देश विदेश भर से 3500 से अधिक ब्राह्मण समाज के युवा कार्यकर्त्ता, महिलाएं, युवतियां व वरिष्ठगण शामिल हुए । विप्रोत्सव में ब्राह्मण समाज पर देशभर में हो रहे अत्याचार रोकने के लिये राष्ट्रीय विप्र ब्रिगेड बनाई जाएगी जिसका राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप व्यास को बनाया गया । विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने बताया कि यह ब्रिगेड ब्राह्मण समाज के लोगों को हर जगह हो रहे उत्पीड़न व कठिनाइयों को रोकने में मदद करेगी । कार्यक्रम में विख्यात कवि सुरेन्द्र शर्मा ने अपने ओजपूर्ण व व्यंग्यात्म शैली में समाज को जागरूकता का संदेश दिया । विप्रोत्सव में समाज के विभिन्न धड़ों में बंटे होने पर चिंता व्यक्त की ओर एक जाजम पर बैठ कर नई शक्ति के रूप में उभरने की बात कही । राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली ने समाज को शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से बढ़ने का आव्हान किया । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास ने कहा कि यह विप्रोत्सव केवल एक आयोजन भर नहीं है, यह आने वाले समय में समाज की दिशा व दशा तय करने में में मील का पत्थर साबित होगा । पूर्व आईपीएस हरिप्रसाद शर्मा ने युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया । इस अवसर पर बीकानेर के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश मल सेवग ने भी सभा को संबोधित किया व संस्थापक सुशील ओझा, कवि सुरेन्द्र शर्मा व कुलदीप व्यास का बीकानेर की ओर से भव्य अभिपन्नदन किया । बीकानेर के प्रतिनिधि मंडल में बजरंग लाल सेवग, जनक हर्ष, महेश कुमार भोजक, आर के शर्मा, विनोद भोजक, नीरज शर्मा, नंद बाबा सहित अन्य शामिल हुए ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!