दिवंगत साथी रतनलाल के परिवार की मदद के लिए आगे आई BPHO टीम राजस्थान; 51,000 रुपये नगद और राशन सामग्री की भेंट..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर / बहरोड़ भारतीय प्रजापति हीरोज आॕर्गेनाइजेशन (BPHO) राजस्थान ने सामाजिक सरोकार और मानवता का परिचय देते हुए अपने दिवंगत साथी रतनलाल प्रजापति के पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
राजस्थान हीरोज के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि
कि गत 4 फरवरी 2026 को हीरोज के सदस्य बहरोड़ निवासी रतनलाल जब अपने बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे थे, तब एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से वे घायल हो गए और मौके पर ही उनका असामयिक निधन हो गया था।
इस हृदयविदारक हादसे में उनके दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका वर्तमान में अस्पताल में उपचार जारी है।
भारतीय प्रजापति हीरोज के राष्ट्रीय संस्थापक सत्य नारायण प्रजापति और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल और प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने राजस्थान टीम द्वारा परिवार की दयनीय स्थिति और बच्चों के इलाज के खर्च को देखते हुए BPHO राजस्थान इकाई ने आपस में अंशदान कर 51,000 रुपये (इक्यावन हजार मात्र) की नकद सहायता राशि और राशन सामग्री एकत्रित की।
हीरोज के प्रदेश महामंत्री विजय लखेसर और पूर्व प्रदेश केशियर मोहन लाल निमिवाल ने बताया की राजस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों बी स्वेच्छा से अंशदान किया और आज संगठन की बहरोड़ टीम ने रतनलाल के पैतृक गांव कोलीला पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी को यह सहयोग राशि और राशन सुपुर्द किया।
प्रशासनिक ढुलमुल रवैये पर नाराजगी भारतीय प्रजापति हीरोज के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 11 फरवरी को विभिन्न सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के साथ मिलकर SDM कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय प्रशासन द्वारा 7 दिनों के भीतर सरकारी सहायता का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि आज तक पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से कोई मदद प्राप्त नहीं हुई है।
हीरोज के जिलाध्यक्ष भंवर लाल नागा बादनु और महिला जिलाध्यक्ष निशु लिंबा ने प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता राशि दिलाने की मांग की है
इस सेवा कार्य के दौरान हीरोज के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रजापति, बहरोड़-कोटपुतली जिलाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, अलवर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति, नीमराना अध्यक्ष सोमदत प्रजापति, गांव के रमेश मास्टर सत्यनारायण अशोक प्रजापति एवं हजारीलाल सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।
भवदीय, मीडिया प्रभारी,
भारतीय प्रजापति हीरोज आॕर्गेनाइजेशन (BPHO)
राजस्थान इकाई

Categories:
error: Content is protected !!