खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी शिव सिंह शेखावत, मनीष कामरा तथा योगेश पोपली निर्विरोध निर्वाचित, व्यापारियों ने किया स्वागत..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई थी।

निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद हेतु शिव सिंह शेखावत, सचिव पद हेतु मनीष कामरा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश पोपली ने अपने नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किए। अन्य किसी व्यापारी द्वारा किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण तीनों प्रत्याशियों को वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद खजांची मार्केट परिसर में व्यापारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी सहित राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक जी, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला, भजन लाल, मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी, राजीव खत्री, ओम सोनी, चंदर, महेंद्र सहित अनेक व्यापारियों ने उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Categories:
error: Content is protected !!