बीकानेर। शहर की सांस्कृतिक फिजाओं में एक बार फिर मधुर संगीत की सरगम गूंजने वाली है। अमन कला केंद्र के तत्वावधान में 26 मई को शाम 6 बजे महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में हिंदी सिनेमा की महान पार्श्वगायिकाओं Lata Mangeshkar और Asha Bhosle की स्मृति को समर्पित रंगारंग फिल्मी गीतों का विशेष कार्यक्रम “जब छाए मेरा जादू” आयोजित किया जाएगा।
अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के अनेक गायक कलाकार लता मंगेशकर और आशा भोसले द्वारा गाए गए सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में पुराने दौर के लोकप्रिय गीतों के साथ सुरों, संगीत और यादों की विशेष शाम सजाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमन छाजेड़, अध्यक्ष शहर भाजपा एवं डॉ. श्याम अग्रवाल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल अग्रवाल, डॉ. तपस्या चतुर्वेदी, श्रीमती पूनम दाधीच, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. मीनाक्षी गोम्बर, डॉ. शशी सुथार, डॉ. स्वाति बिन्नानी, पन्नालाल नागल, डॉ. राकेश रावत, एम.आर. मुगल, मो. सदीक चौहान, समुद्र सिंह राठौड़, योगेश साध, एम.आर. कुकरेजा एवं मास्टर अमीर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी करेंगे। आयोजकों के अनुसार संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम यादगार बनने वाली है, जहां सुरों के जरिए स्वर्णिम फिल्मी दौर को फिर से जीवंत किया जाएगा।







