कपूर परिवार की स्वर्णिम यादों को समर्पित होगा ‘यादों की बारात’ का संगीतमय आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर द्वारा आगामी 4 जून को हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर की स्मृति में भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘यादों की बारात’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लाल जी के सामने) में आयोजित होगा।

संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा कपूर परिवार के भारतीय फिल्म जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करना है। कार्यक्रम में इन दिग्गज अभिनेताओं की फिल्मों के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को पुरानी यादों की खूबसूरत दुनिया में ले जाएंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी. एस. मोदी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एम. आर. मुगल, महबूब रंगरेज, कांग्रेस नेता मोहम्मद सुहेल पडिहार तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार और सदस्य अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। फिल्मी संगीत प्रेमियों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

उन्होंने शहरवासियों से इस सांस्कृतिक एवं संगीतमय संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। आयोजन को लेकर संगीत प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा इसे बीकानेर के सांस्कृतिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!