NATIONAL NEWS

CBI की इंटरनेट पर छापेमारी, बाल यौन उत्पीड़न का कंटेट के प्रसार के मामले को लेकर 14 राज्यों के 76 ठिकानों पर मारी रेड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इंटरनेट पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री के प्रसार में कथित तौर पर शामिल, 14 राज्यों के 83 लोगों से संबंधित 76 ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी शुरू की.
अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल 83 लोगों के खिलाफ 14 नवंबर को 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए थे. सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में छापेमारी कर तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि छापेमारी का यह अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!