गंगाशहर: सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। गंगाशहर स्थित सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए वंदनवार, दीया स्टैंड, रंगोली मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का सुंदर प्रदर्शन करते हुए रंगोली, मेहंदी और सजावट की आकर्षक कृतियाँ बनाईं। प्रतियोगिता का जजमेंट प्राचार्या डॉ ० सीमा सुरोलिया ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रथम स्थान: वर्षा शर्मा
  • द्वितीय स्थान: नियति कच्छावा
  • तृतीय स्थान: सुनीता सोनी और मनीषा जोशी

मेहंदी प्रतियोगिता में:

  • प्रथम स्थान: आशियां अदन
  • द्वितीय स्थान: सुनीता सोनी

इस अवसर पर प्रबंधक शांतिलाल बोथरा ने सभी छात्राओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्टाफ सदस्य डॉ० मनीषा बोथरा, दूलीचंद भाटी,श्री माला बुच्चा ,रेखा गुप्ता जयश्री पंचारिया ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Categories:
error: Content is protected !!