NATIONAL NEWS

IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके स्टार्क:₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके स्टार्क:₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा

  • ₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar2:14
  • ₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

1/16

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

21 प्लयेर्स बिके, कोलकाता में 9 स्पॉट खाली
अब तक 21 प्लेयर्स बिक चुके हैं, 14 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदार मिला। 10 टीमों में अब भी 56 प्लेयर्स की जगह खाली है। गुजरात के पास अब भी सबसे ज्यादा 31.85 करोड़ रुपए का पर्स है। कोलकाता नाइट राइडर्स में 9 प्लेयर्स की जगह खाली है और उनके पास 6.95 करोड़ रुपए ही बचे हैं।

टॉप सरप्राइज: रचिन-हसरंगा सस्ते में बिके, स्मिथ-फर्ग्यूसन अनसोल्ड
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बने। जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड रहे।

स्टार्क के लिए भिड़ गए कोलकाता-गुजरात
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

कमिंस के लिए बेंगलुरु-हैदराबाद में हुआ बिडिंग वॉर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुआ। 2 करोड़ की बेस प्राइस से मुंबई ने शुरुआत की, उन्होंने 5 करोड़ तक बोली लगाई। यहां से बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुआ। दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु ने 20.25 करोड़ तक बोली लगाई, आखिर में उन्हें हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

मिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा
न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 12 से 13.75 करोड़ रुपए तक दोनों टीमों ने बोली लगाई। आखिर में चेन्नई ने ही मिचेल को 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा
स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आ गया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया। वह इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं।

अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ-बेंगलुरु में बिडिंग वॉर
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बिडिंग वॉर हुआ। एक करोड़ रुपए से शुरू हुई उनकी बोली 10 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। आखिर में उन्हें 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया।

सेट-5 में सभी स्पिनर्स अनसोल्ड
सेट-5 में विदेशी स्पिनर्स के नाम आए, एक को भी खरीदार नहीं मिला। इसमें अफगानिस्तान के वकार सलामखील, इंग्लैंड के आदिल रशीद, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन, साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी, न्यूजीलैंड के ईश सोढी और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई।

मदुशंका 4.60 करोड़ रुपए में बिके
सेट-4 में जोश हेजलवुड और लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड रहे। श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को 4.60 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा। इस सेट में जयदेव उनादकट को 1.60 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने स्क्वॉड में शामिल किया। इसी सेट में चेतन साकरिया को 50 लाख रुपए में कोलकाता ने खरीदा।

शिवम मावी 6.40 करोड़ रुपए में बिके
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम मावी की बोली भी एक करोड़ के पार गई। बेंगलुरु और लखनऊ में बिडिंग वॉर हुआ, उन्हें आखिर में लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा।

सेट-3 में 2 ही प्लेयर्स बिके
विकेटकीपर के सेट-3 में 5 प्लेयर्स के नाम आए, लेकिन 2 को ही खरीदार मिला। ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं केएस भरत को भी 50 लाख रुपए में ही कोलकाता ने खरीदा। फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस और कुसल मेंडिस अनसोल्ड रहे।

कूट्जी मुंबई, वोक्स पंजाब से खेलेंगे
सेट-2 में 9 ऑलराउंडर्स पर बोली लगी, सभी खरीद लिए गए। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारत के हर्षल पटेल इसी सेट में बिके। सेट के आखिर में जेराल्ड कूट्जी 5 करोड़ में मुंबई और क्रिस वोक्स 4.20 करोड़ रुपए में पंजाब का हिस्सा बने।

शार्दूल CSK में शामिल
चेन्नई ने सेट-2 में शार्दूल ठाकुर को भी 4 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उनके लिए हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी।

हसरंगा बेस प्राइस में ही बिक गए
सेट-2 में श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा की खरीदी ने सभी को चौंका दिया। उन्हें 1.50 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। 50 लाख रुपए की बेस प्राइस वले रचिन रवींद्र 1.80 करोड़ रुपए में ही चेन्नई में शामिल हो गए। उनके लिए दिल्ली ने भी बोली लगाई थी।

रोवमन पॉवेल ₹7.40 करोड़ में बिके
वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल की बोली 7 करोड़ रुपए के पार पहुंची। ऑक्शन में सबसे पहले उन्हीं का नाम आया। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी और उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स में बिडिंग वॉर हुआ। उन्हें राजस्थान ने 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

वर्ल्ड कप स्टार ट्रैविस हेड 6.80 करोड़ में हैदराबाद के हुए
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में हीरो रहे ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। उनके लिए चेन्नई ने भी बोली लगाई। हेड की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। हेड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फिफ्टी और फाइनल में भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।

हैरी ब्रूक 4 करोड़ में दिल्ली के हुए, रुसो अनसोल्ड
इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बैटर हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए राजस्थान ने भी बोली लगाई थी। सेट-1 में साउथ अफ्रीका के राइली रुसो और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जैसे बड़े प्लेयर्स अनसोल्ड रहे।

सेट-1 में 4 प्लेयर्स अनसोल्ड रहे
सेट-1 में 3 ही प्लेयर्स बिके, जबकि 4 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। करुण नायर, स्टीव स्मिथ, राइली रुसो और मनीष पांडे को खरीदार नहीं मिला।

किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी?
2 करोड़ ऑक्शन की सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इनमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं। 75 लाख की बेस प्राइस में 11 प्लेयर्स हैं। इनके अलावा 206 प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 लाख, 6 प्लेयर्स की 30 लाख, 4 प्लेयर्स की 40 लाख और 56 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं।

मल्लिका सागर हैं ऑक्शनर
IPL के लिए अब तक 16 बार ऑक्शन हुए। हर बार पुरुष ऑक्शनर ने ही नीलामी करवाई। अब तक रिचर्ड मैडली और ह्यूज एडमीड्स ने ऑक्शन होस्ट किया है। इस बार मल्लिका सागर ऑक्शन होस्ट कर रही हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के ऑक्शन होस्ट किए।

मल्लिका सागर IPL ऑक्शन की होस्ट हैं।

मल्लिका सागर IPL ऑक्शन की होस्ट हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!