Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

Jaipur में नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर, Online होगा पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


विदेश मंत्रालय के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन इनिसिएटिव (Digital Transformation Initiative) के तहत रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जयपुर द्वारा राजस्थान पुलिस के साथ प्रदेश में पासपोर्ट जारी करने के लिए की जाने वाली पुलिस जांच के वेरिफिकेशन को ऑनलाइन कर दिया है.
Jaipur: पासपोर्ट (Passport) बनाने में अभी लग रहा समय और कम होगा. आवेदन के बाद थाने पर होने वाली तस्दीक प्रक्रिया को जयपुर (Jaipur) में पायलट प्रोजेक्ट (Pilot project) के तहत अब ऑनलाइन किया गया है.
जयपुर में यदि ये प्रयोग सफल होने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा. विदेश मंत्रालय के ‘डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन इनिसिएटिव’ (Digital Transformation Initiative) के तहत रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जयपुर द्वारा राजस्थान पुलिस के साथ प्रदेश में पासपोर्ट जारी करने के लिए की जाने वाली पुलिस जांच के वेरिफिकेशन को ऑनलाइन कर दिया है.
क्या कहना है पासपोर्ट अधिकारी नीतू भगोतिया का
पासपोर्ट अधिकारी नीतू भगोतिया (Neetu Bhagotiya) ने बताया कि अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए mPassport Police App पर जाकर वेरिफिकेशन करवाया जा सकता है. इसके लिए जयपुर पुलिस कमिशनरेट के 50 पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है. भगोतिया के अनुसार इसे जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसे जल्दी ही पूरे प्रदेश में शुरु किया जाएगा. इसके जरिए वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पेपरलैस बनाया जाएगा और 3-4 दिन में वेरिफिकेशन हो जाएगा. यानि फिलहाल इस सुविधा लाभ सिर्फ जयपुरवासियों को ही मिलेगा.
गौरतलब है कि अब तक पासपोर्ट और थाने के बीच की यह प्रक्रिया वर्तमान में ऑफ लाइन है. अब इसे ऑन लाइन किया गया है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!