NATIONAL NEWS

Jodhpur: आर्मी जिप्सी और फॉर्च्यूनर कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, आर्मी मेजर की मौत; दो सिपाही घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jodhpur: आर्मी जिप्सी और फॉर्च्यूनर कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, आर्मी मेजर की मौत; दो सिपाही घायल
जोधपुर: शहर के निकटवर्ती लोरड़ीदेजगरा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम आर्मी जिप्सी और फॉर्च्यूनर कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में आर्मी मेजर की दर्दनाक मौत हो गई. उनके साथ दो अन्य सिपाही भी थे, जोकि घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना के संबंध में आर्मी अफसरों को सूचना दी गई है. बुधवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
झंवर थानाधिकारी मनोज परिहार ने बताया कि रेपिड सिग्रल यूनिट आर्मी के मेजर मनदीपसिंह अलवर में पदास्थित थे. वे जैसलमेर में कार्यालय ड्यूटी के लिए गए हुए थे. मंगलवार की शाम वे जैसलमेर से जोधपुर होते हुए अलवर जा रहे थे. वे आर्मी जिप्सी में सवार थे और साथ में दो सिपाही विकास और विकास पांडे भी थे. इनकी जिप्सी जब लोरड़ी देजगरा गांव की सरहद में पहुंची तब सामने बाड़मेर पासिंग नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी से जोरदार भिड़ गई. इस हादसे में आर्मी मेजर मनदीप सिंह की मृत्यु हो गई. जबकि सिपाही विकास और विकास पांडे घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए एमडीएमएच में भर्ती करवाया गया है.
मेजर के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया:
मेजर के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना में आर्मी को इसकी सूचना दी गई है. अग्रिम कार्रवाई बुधवार को की जाएगी. फॉर्च्यूनर कार में कौन सवार था इस बारे में फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है. मगर वह बाड़मेर पासिंग नंबर की बताई है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!