NIA की टीम ने गैंगस्टर गोदारा के घर की छानबीन:गांव में रहते माता-पिता और भाई, गुर्गों पर भी है नजर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

NIA की टीम ने गैंगस्टर गोदारा के घर की छानबीन:गांव में रहते माता-पिता और भाई, गुर्गों पर भी है नजर

बीकानेर

राजस्थान सहित देश के चार राज्यों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम मंगलवार सुबह से छापेमारी कर रही हैं। हरियाणा में बिजनेसमैन के मर्डर के बाद यह रेड की गई है। NIA ने गैंगस्टर रोहित गोदारा पर भी शिकंजा शुरू कर दिया था। गैंगस्टर के घरवालों और गुर्गों से भी टीम ने पूछताछ की है।

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि NIA की टीम ने दो दिन पहले बीकानेर के लूणकरनसर स्थित रोहित गोदारा के घर पहुंचकर छानबीन की थी। टीम ने लूणकरनसर में रोहित गोदारा के गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की थी। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गांव में किन परिजनों से बातचीत की है।

लूणकरनसर रहते गोदारा के माता-पिता

गांव में रोहित गोदारा के माता-पिता के साथ ही उसके भाई भी रहते हैं। परिजनों का रोहित गोदारा से कोई सीधा संपर्क नहीं है, इसके बाद भी एनआईए की पूरी नजर है। गैंगस्टर की वर्तमान लोकेशन के साथ ही पिछले कुछ समय में उससे संपर्क के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

गैंगस्टर के गुर्गों से भी पड़ताल

गैंगस्टर गोदारा के गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है। लूणकरनसर के अलावा बीकानेर शहर, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ में रोहित गोदारा के कई गुर्गे हैं। ये लोग कई गैर कानूनी कामों में पकड़े गए हैं। इनका रिकार्ड भी NIA के पास पहुंच गया है।

पुलिस ने बनाई है लिस्ट

बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के संपर्क वाले गुर्गों की लिस्ट भी बना रखी है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट के संपर्क में आने वाले, उसकी पोस्ट को लाइक और कमेंट करने वालों को भी पुलिस सर्विलांस पर ले रही है।

Categories:
error: Content is protected !!