NIA ने रोहित गोदारा पर रखा 5 लाख का इनाम:राजस्थान पुलिस ने भी घोषित कर रखा है 1 लाख का इनाम, विदेश भाग गया था आरोपी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

NIA ने रोहित गोदारा पर रखा 5 लाख का इनाम:राजस्थान पुलिस ने भी घोषित कर रखा है 1 लाख का इनाम, विदेश भाग गया था आरोपी

जयपुर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने राजस्थान के मोस्ट वांटेड रोहित गोदारा पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। रोहित गोदारा दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गया था, जिसके बाद उसकी लोकेशन आज तक किसी भी जांच एजेंसी को नहीं मिली। हालांकि बताया जा रहा हैं। इंटरपोल के पास कुछ महीने पहले उसके गल्फ में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां पर टीमें भी गई थी, लेकिन रोहित नहीं मिला। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद रोहित गोदारा ने रोहित पवन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाया और विदेश भाग गया था।

गोगामेड़ी व ठेहठ की हत्या के बाद रोहित गोदारा राजस्थान पुलिस और एनआईए की हिट लिस्ट में हैं। रोहित को पकड़ने के लिए सभी जांच एजेंसी एक जुट होकर काम कर रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक रोहित की लोकेशन तक किसी जांच एजेंसी के पास नहीं हैं।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद रोहित गोदारा फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद रोहित गोदारा फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि रोहित की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी को कई बार लेटर लिखा जा चुका है, क्योंकि रोहित मूसेवाला हत्याकांड के बाद से विदेश भाग गया। इसलिए केंद्रीय एजेंसियों को उसे लेकर लेटर लिखा गया। कई बार रोहित की लोकेशन मिलती भी है, लेकिन जब तक टीमें पहुंचती है, वह दूसरी जगह भाग जाता है। राजस्थान पुलिस ने भी रोहित पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। हमारी टीमें भी रोहित के गुर्गों पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

देश की सबसे बड़ी एजेंसी के रडार पर रोहित गोदारा
जानकार सूत्रों की माने तो रोहित गोदारा अभी-भी राजस्थान में उसके गुर्गों के संपर्क में हैं। ये लोग उसे पुलिस, रेड, क्रिमिनल, गैंग के बारे में समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। जिससे रोहित निरंतर अपडेट होता रहता है। एनआईए के पास रोहित को लेकर कोई बड़ी लीड़ है। जानकार बताते हैं कि एनआईए ने पहली बार इतनी बड़ी राशि की बदमाश को पकड़ने के लिए निकाली है। एनआईए जल्द रोहित को पकड़ सकती है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!