Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

PM Modi Cabinet Expansion: शुरू हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, 43 नेता होंगे कैबिनेट में शामिल, विस्तार से पहले इन मंत्रियों का इस्तीफा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा कैबिनेट विस्तार समारोह शुरू हो गया है. आज 43 मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें 36 नए मंत्री और सात पुराने मंत्रियों का प्रमोशन होना है. मंत्री बनने जा रहे तमाम नेता राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मौजूद हैं. इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू चल रहा है.
मोदी टीम के नए चेहरे:
कैबिनेट मंत्रिपरिषद का आज विस्तार होने तजा रहा है. ऐसे में शाम 6 बजे कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे. ऐसे में मोदी टीम के नए चेहरों के नाम सामने आ चुके है. मोदी टीम में भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी , अन्नपूर्णा लेखी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट , बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंत खूबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भगवत कृष्ण राव कराड़, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, महेंद्र भाई मुंजापारा, जॉन बारला, एल मुरुगन, नीतीश प्रामाणिक, राजकुमार सिंह, पंकज चौधरी, पशुपति कुमार पारस, जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे को जगह मिली है.
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया 12 सदस्यों का इस्तीफा:
राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन नेताओं में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबश्री चौधरी शामिल हैं.
युवाओं को तरजीह:
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल मेंशपथ ग्रहण समारोह शुरू चल रहा है. संभावित चेहरे जो आज मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं उनकी औसत उम्र 58 साल है. यानी मोदी मंत्रिमंडल में युवाओं को तरजीह दी जा रही है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!