रमक झमक द्वारा बीकानेर के पहले नगर सेवक का अभिनंदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान और महाराष्ट्र की संस्कृति में कई समानताएं :पुरोहित

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज और बीकानेर मूल से पहली बार महाराष्ट्र पुणे महानगर पालिका में नगर सेवक के रूप में मनोनयन होने एवं बड़े स्तर पर ब्राह्मण समाज को संगठित करने पर जयप्रकाश राधाकिशन पुरोहित का बारह गुवाड़ चौक स्थित रमक झमक परिसर उनका अभिनंदन किया गया।

  इतिहासकार प्रो बी एल भादानी,समाज सेवी रतना महाराज,श्याम सुंदर छंगाणी शेर महाराज, सुशील किराडू और रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैरूं' ने शॉल,रमक झमक ओपरणा, श्रीफल,भैरव चित्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प.आशीष महाराज ने स्वस्तिवाचन के साथ तिलक किया और प्रेम छंगाणी ने साफा बाधा।

 इस अवसर पर प्रो भादानी ने कहा कि बीकानेर के लोगों ने अपनी मेहनत,लगन और व्यवहार से हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है ।इनका सम्मान करना इस शहर का सम्मान है। रतना महाराज ने कहा कि बीकानेर से बाहर समाज और शहर का नाम रोशन करने वाली शख्सियत का रमक झमक निरंतर सम्मान करता रहा है जिससे दूसरों को प्रेरणा मिलती है साथ ही बाहर आए लोगों को अपनेपन का अहसास होता है।इस अवसर श्याम सुंदर छंगाणी,मुरलीधर ओझा,राधे ओझा,लाल जी किराडू ने भी विचार रखे।
 इससे पूर्व पवन कुमार व्यास ने सम्मानित होने वाले पुरोहित का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि पुरोहित ने महाराष्ट्र पुणे में समाज को संगठित किया है साथ ही बीकानेर से वहां जाने वालों की पुरोहित हर संभव सहायता करते है जो प्रशंसनीय है।

इस अवसर सम्मानित होने वाले पुरोहित ने अपने खाश उद्बोधन में कहा कि राजस्थान के महाराणा प्रताप और महाराष्ट्र के क्षत्रपति शिवाजी दोनों ही महान योद्धा रहे है।ये दोनों ही अपने अपने क्षेत्र के सम्मान और संस्कृति के रक्षक रहे है।इस दृष्टि से राजस्थान और महाराष्ट्र की संस्कृति में कई समानताएं भी है ।यह समानता और संस्कृति एक दूसरे को जोड़े हुए है।

Categories:
error: Content is protected !!