RPSC ने सीनियर टीचर के 347 पदों पर निकाली वैकेंसी:संस्कृत शिक्षा विभाग में दी जाएगी नियुक्ति, 6 फरवरी से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

RPSC ने सीनियर टीचर के 347 पदों पर निकाली वैकेंसी:संस्कृत शिक्षा विभाग में दी जाएगी नियुक्ति, 6 फरवरी से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार को संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के सीनियर टीचर के कुल 347 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और गणित विषय शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

RPSC सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 फरवरी से 6 मार्च 2024 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि और केंद्र के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक आईडी प्रूफ का डिटेल तथा डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
  • लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • एक बार OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

आवेदन के लिए शर्त

  • आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।
  • आरक्षित पदों के लिए छूट का प्रावधान भी रखा गया है।
  • अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

यहां करें कॉन्टैक्ट
परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in देखी जा सकती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इन भर्ती के आवेदन प्रोसेस जारी…

एक फरवरी से करें अप्लाई…
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में प्रोग्रामर के 216 पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 1 फरवरी से 1 मार्च 2024 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं । भर्ती के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर में पुरालेखपाल के 3, शोध अधिकारी के 1, सहायक पुरालेखपाल के 2, शोध अध्येता के 1 और रसायनज्ञ के 1 पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रोसेस जारी है। लास्ट डेट 17 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
  • RPSC की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में 15 विभिन्न विषयों के लिए सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 10 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 24 फरवरी रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
  • RPSC की ओर से निकाली गई संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक-विद्यालय के 8 विषयों के लिए 52 पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!