मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बीकानेर में न्यायाधीश सुश्री वंदना राठौड़ की अध्यक्षता में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1812164950061621286?t=7-UIp44WJXZ59r5YbDVDSg&s=19

बीकानेर। द्वितीय शनिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बीकानेर में न्यायाधीश सुश्री वंदना राठौड़ की अध्यक्षता में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर प्रकरणों में से 70 प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य राजीनामा करवाया गया तथा उन प्रकरणों में कुल राशि 4,87,19,000 रुपए के अवार्ड जारी किए गए। इस दौरान रा.लो.अ. में सदस्य अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार तथा बीमा कंपनी के अधिवक्तागण संजय मोहता, नंदकिशोर गांधी, राजाराम डूडी, अजय पुरोहित, धनाराम सुथार, श्रीमती सुमन कंवर, जयदीप राजवी, धर्मेंद्र वर्मा तथा प्रार्थियों के अधिवक्तागण श्री परविंदर धीर, संजय बिश्नोई, अनवर अली, राजपाल भादू, हेमंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहें।

Categories:
error: Content is protected !!